KGF Chapter 2 का जुनून…‘रॉकी भाई’ को देख सिगरेट का पूरा पैकेट पी गया 15 साल का लड़का, हुआ ऐसा हाल

KGF Chapter 2 का जुनून…‘रॉकी भाई’ को देख सिगरेट का पूरा पैकेट पी गया 15 साल का लड़का, हुआ ऐसा हाल

नेशनल डेस्क। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म KGF Chapter 2 का जुनून लोगों के सिर चढ़ बोल रहा है। एक 15 साल के लड़के पर ‘रॉकी भाई’ का ऐसा असर हुआ कि उसने सिगरेट का पूरा पैकेट पी लिया। इसके बाद हालत खराब होने पर आनन-फानन में किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हैदराबाद के राजेंद्र नगर इलाके में रहने वाले इस किशोर ने 2 दिन में तीन बार KGF Chapter 2 फिल्म देखी।

बच्चे को फिल्म में रॉकी भाई का कैरेक्टर इतना पसंद आया कि उसने एक दिन में सिगरेट का पूरा पैकेट पी लिया। तबीयत खराब होने के बाद परिवार ने किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के साथ उसकी काऊंसलिंग भी हो रही है।

सैंचुरी हॉस्पिटल के कंसल्टैंट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रोहित रेड्डी पाथूरी ने इस मामले को लेकर कहा कि किशोर अवस्था में बच्चे अक्सर ‘रॉकी भाई’ जैसे पात्रों से प्रभावित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्में हमारे समाज पर बड़ा प्रभाव डालती हैं, ऐसे में फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे सिगरेट पीने या तंबाकू चबाने या शराब का सेवन करने जैसे कृत्यों को ग्लैमराइज न करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *