कांग्रेस के नेता राजग सरकार के विरुद्ध राजस्थान के हक की आवाज करेंगे बुलंद

कांग्रेस के नेता राजग सरकार के विरुद्ध राजस्थान के हक की आवाज करेंगे बुलंद

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी नेता मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी एवं रणदीप सिंह सुरजेवाला को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि ये तीनों वरिष्ठ नेता केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के विरुद्ध राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के हक की आवाज बुलन्द करेंगे।

आगामी दस जून को राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए इन तीनों नेताओं को पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद गहलोत ने आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन तीन वरिष्ठ नेताओं को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार चुना है।

उन्होंने कहा “मुझे विश्वास है कि केन्द्र की सत्ता में बैठी राजग सरकार के विरुद्ध तीनों वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के हक की आवाज बुलन्द करेंगे एवं पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी), डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, अटकी हुई रेल परियोजनाओं समेत अन्य मुद्दों पर केन्द्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर इनके अनुभव एवं वरिष्ठता का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य से राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव के लिए कांग्रेस ने इन तीन नेताओं एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी को रविवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *