लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए पीएसी बल को समाप्त करने की साजिश की गई थी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां पुलिस लाइन में प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) में भर्ती आरक्षियों की दीक्षांत परेड में ‘मान प्रणाम’ स्वीकार करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उपरोक्त दावा किया। योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी का नाम लिए कहा, ”एक साजिश के तहत उप्र पीएसी बल को समाप्त करने की कोशिश हो रही थी, जिसके तहत 54 कंपनियां समाप्त कर दी गई थीं।
