लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी के जनसांख्यिकी असंतुलन के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अराजकता आबादी से नहीं, लोकतांत्रिक मूल्यों की बर्बादी से उपजती है। बता दें कि विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर ‘जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा’ की शुरुआत करते हुए योगी ने कहा, “जब हम परिवार नियोजन/जनसंख्या स्थिरीकरण की बात करते हैं तो हमें ध्यान में रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा होने पाए।”
