ATM लूटने के प्रयास में एक गिरफ्तार

ATM लूटने के प्रयास में एक गिरफ्तार

इम्फाल। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में पुलिस ने एटीएम लूटने की कोशिश के आरोप में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चुंगमीरेम कोइरेंग के रूप में हुई है। जब वह लैंगजिंग बाजार स्थित एटीएम को तोड़ने की कोशिश कर रहा था तभी सीसीटीवी कैमरे का अलार्म बज उठा। कंपनी ने तुरंत इंफाल वेस्ट कंट्रोल रूम को फोन किया। घटना की सूचना मिलते ही पटसोई थाने के अधिकारियों की एक टीम ने व्यक्ति को पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई लेकिन उसके पास नकदी बरामद नहीं हुई। वह एटीएम को तोड़ नहीं पाया था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *