वाहन की टायर फटने से,वाहन में सवार बीस मजदूर घायल

वाहन की टायर फटने से,वाहन में सवार बीस मजदूर घायल

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में लोडिंग वाहन की टायर के फटने के बाद पलट जाने से उसमें सवार करीब बीस मजदूर घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शिवपुरी जिले के करीब पचास मजदूर अम्बाह के ग्राम थरा में गेंहू की फसल काटने के बाद कल शाम लोडिंग वाहन के द्वारा अपने घर के लिए लौट रहे थे। इस बीच अम्बाह पोरसा मार्ग स्थित चोकीयन का पूरा के समीप वाहन का टायर अचानक फटने से वह पलट गई। इस घटना में करीब 20 मजदूर घायल हो गये जिससे कुछ महिलाएं और बच्चें शामिल है।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिये मुरैना और अम्बाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो मजदूर की हालत चिंताजनक होने पर बेहतर उपचार के लिये ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *