चंडीगढ़। सी.एम. भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला पर बड़ी कार्यवाही की है। सी.एम. मान ने एक्शन लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके पद से हटा दिया है। जानकारी अनुसर मंत्री सिंगला पर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप लगे हैं जिसके चलते उनकी कैबिनेट पद से छुट्टी कर दी गई। सी.एम. मान ने भ्रष्ट अधिकारी खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने भी अपना गुनाह कबूल किया है कि उन्होंने रिश्वत मांगी थी।

जिक्रयोग्य है कि सी.एम. मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त हिदायतें जारी की हुई हैं और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करने को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया हुआ है। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि आप पार्टी का कोई भी अधिकारी रिश्वत लेता पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा जिसके चलते आप सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर यह कार्यवाही की है।

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ही मंत्री पर एक्शन लेते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मिसाल पेश की है। सी.एम.मान ने कहा कि वह पंजाब को भ्रष्टचार से मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि एक रुपए का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

