दिल्लीवासियों को अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी से राहत

दिल्लीवासियों को अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी से राहत

नयी दिल्ली। दिल्लीवासियों के लिए मंगलवार सुबह राहत भरी रही क्योंकि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हुई गरज के साथ हुई बारिश के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे शहर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 17.2 डिग्री दर्ज किया।
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में साल 2000 के बाद से इस साल मई में तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है।
आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले करीब छह दिनाें तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शहर में आज की सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *