पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने लगाया आंखों का निशुल्क विशाल कैम्प….

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने लगाया आंखों का निशुल्क विशाल कैम्प….

 

मुजफ्फरनगर(मो० सुहैल)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के 23 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज वर्धमान जैन धर्मशाला, निकट चौड़ी गली बिजली घर, नई मंडी मुजफ्फरनगर पर आंखों का वार्षिक, निशुल्क विशाल कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति, राकेश बिंदल , अंकुर गर्ग , पूर्व विधायक अशोक कंसल,मनमोहन जैन ,शिव नारायण अग्रवाल, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग जी, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल के द्वारा, संगठन के संस्थापक अध्यक्ष नेकीराम गर्ग के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह एवं नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया ।

कैंप में प्रातः 11:30 बजे तक डा. स्वाति अग्रवाल के द्वारा लगभग 360 ओपीडी और 35 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के मरीज चैक किए जा चुके थे। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल का सभी ने अभिनंदन किया और मंत्री ने अपने संबोधन में समाज सेवा के कार्य के लिए संगठन की प्रशंसा करते हुए सदैव साथ रहने का वायदा किया। अमित गर्ग,अनिल कंसल, हर्षवर्धन जैन एवं प्रवीण जैन ने समस्त अतिथिगण का स्वागत किया तथा जिला अध्यक्ष रामकुमार तायल एवं नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल व नगर महामंत्री सुमित गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक अग्रवाल,पंकज अग्रवाल, डाक्टर एमके बंसल, नीलकमल पुरी,बीजेपी नेता गौरव स्वरूप, सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, अंचित मित्तल,प्रदेश उपाध्यक्ष राधे श्याम विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हर्षवर्धन जैन, प्रदेश मंत्री ओमकार अहलावत, जितेंद्र कुच्छल, विपुल भटनागर, राकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमरजीत सिंह सिडाना, जिला महामंत्री संजय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, नगर महामंत्री सुमित गर्ग,राजीव गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष तरणजीत सिंह, जिला युवा महामंत्री मोहित मलिक, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल, सीए अजय अग्रवाल, डॉक्टर कमल गुप्ता,डॉक्टर विवेक,अजय गर्ग,नगर कोषाध्यक्ष प्रमोद गोयल, नई मंडी इकाई के अध्यक्ष प्रवीण जैन, नगर वरिष्ठ मंत्री सौरभ नरूला, इकाई अलमासपुर के अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी एवं महामंत्री सुनील सैनी, ललित माहेश्वरी,सचिन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, संजय मिश्रा कमल किशोर गोयल, विवेक कुच्छल, सपन गर्ग, अमित मित्तल, सोहन लाल गर्ग, नवीन मित्तल, हरीश चौधरी, संजय गर्ग, सुरेश जैन, विमल गुप्ता ,मयंक गर्ग,अमित अग्रवाल, बागेश अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, मनोज सिंघल,राजेश भाटिया, हरिओम त्यागी अजय जैन, ईशु अग्रवाल,संजीव वर्मा, अनुराग सिंघल, राजकुमार गुप्ता, संजय मित्तल, दीपक अग्रवाल,मयंक सिंघल, समकित्त जैन मंडी युवा प्रभारी,अंकुर जैन,विनीत जैन,दीपक भंडारी, सचिन गोयल,अग्रिम सिंघल शिवचरण गर्ग,पवन गोयल आदि अनेकों महानुभाव उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *