मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत 15 बोरी पानी पाउच नष्ट

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत 15 बोरी पानी पाउच नष्ट

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में जिला प्रशासन ने मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत मकरोनिया स्थित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाही कर 15 बोरी पानी पाउच नष्ट कराएं।
खाद्य अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के दौरान आज गौरव फूड्स एंड बेवरेजेस मकरोनिया स्थित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की फैक्ट्री पर कार्रवाई के दौरान बिना तिथि के पाउच करीब 15 बोरी पाए गए। इन पानी पाउच को मौके पर ही नष्ट कराया गया। पानी पाउच पर तिथि अंकित नहीं होने से पानी पाउच के उत्पादन पर भी रोक लगाई गई है। पानी पाउच के नमूने भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *