साईबर क्राईम के मामले बढ़ते जा रहे हैं दिन-प्रतिदिन,महिला भी हुई ठगी का शिकार

साईबर क्राईम के मामले बढ़ते जा रहे हैं दिन-प्रतिदिन,महिला भी हुई ठगी का शिकार

गुडग़ांव। जिले में साईबर क्राईम बढ़ते ही जा रहे हैं। लोगों के बैंक खातों से गलत रुप से पैसे निकाले जा रहे हैं। एटीएम खाताधारक के पास है, लेकिन फिर भी उसके खाते से एटीएम के माध्यम से हेराफेरी कर अपराधी पैसे निकालने में सफल हो रहे हैं। जिले में धोखाधड़ी व साईबर क्राईम के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि गुडग़ांव पुलिस ऐसे मामलों को लेकर गंभीर है और मामलों की जांच कर कई आरोपियों को जेल भी भेज चुकी है। गत दिवस कृष्ण नगर बसई रोड की हिमानी शर्मा भी धोखाधड़ी का शिकार हो गई। उन्होंने सैक्टर 10 पुलिस थाना में शिकायत दी है कि उनका बचत खाता सैक्टर 31 स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में है। उसके मोबाईल पर 10 मई को मैसेज आया कि उसके खाते से 10 हजार रुपए एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाल लिए गए हैं। वह मैसेज को पढ़ ही रही थी कि इसी दौरान दूसरा मैसेज आया कि खाते से एटीएम के माध्यम से 5 हजार रुपए की ट्रांजेक्शन और हुई है। पीडि़त महिला का कहना है कि दोनों मैसेज पढक़र वह हैरान हो गई। क्योंकि उसका एटीएम कार्ड उसके ही पास है और उसको किसी प्रकार का कोई फोन आदि भी नहीं आया था। उसने उसी समय एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया। पुलिस ने शिकायत लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन पीडि़ता को दिया है। पीडि़ता का कहना है कि 2 दिन बीत जाने के बाद भी उसकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उसने इस धोखाधड़ी की घटना से बैंक शाखा को भी अवगत करा दिया है। हिमानी शर्मा का कहना है कि जब एटीएम उसके पास है तो कैसे यह धोखाधड़ी हो गई। उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों से आग्रह किया कि मामला दर्ज कर जांच की जाए और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए ताकि अन्य कोई इनका शिकार न हो सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *