तेज आंधी से पूरी रात ठप्प रही बिजली आपूर्ति आम व गेहूं की फसल को भी नुकसान, किसानों के चेहरों पर चिंता

तेज आंधी से पूरी रात ठप्प रही बिजली आपूर्ति आम व गेहूं की फसल को भी नुकसान, किसानों के चेहरों पर चिंता

शामली। सोमवार की रात तेज आंधी के चलते विद्युत लाइनों के टूट जाने से आपूर्ति पूरी रात ठप्प रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। तेज आंधी के चलते कई जगह पर पेड टूट गए वहीं गेहूं व आम की फसलों को भी नुकसान हुआ है जिससे किसानों व आम उत्पादकों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है। सोमवार की रात चली आंधी के कारण मंगलवार को लोग पीने के पानी के लिए भी तरस गए। दिन में बार-बार बिजली के कट लगने से लोग भीषण गर्मी में बुरी तरह परेशान रहे। बाजारों में भी चहल-पहल कम ही रही।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से पड रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को भीषण गर्मी में कहीं भी चैन नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे हैंं। तेज धूप के कारण बाजारों में भीड भाड भी कम ही नजर आ रही है। लोगों को सिर व मुंह ढककर निकलना पड रहा है, बिजली की बार-बार कटौती भी लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार की रात मौसम अचानक बिगड गया और तेज आंधी चलने से कई जगह बिजली के तार टूट जाने से आपूर्ति गायब हो गयी। पूरी रात बिजली गायब रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पडा, तेज आंधी के कारण कई जगह पेड टूटकर गिर गए वहीं आम की फसल को भी नुकसान हुआ जिसके कारण आम उत्पादकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही है। आम उत्पादकों का कहना था कि हर साल इसी मौसम में तेज आंधी चलने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पडता है। इस बार भी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। फसल पेड से टूटकर नीचे गिर गयी है जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पडा। इसके अलावा खेतों में भी गेहूं की फसल को काफी नुकसान होने से किसानों परेशान नजर आए। वहीं सोमवार की रात चली तेज आंधी के कारण मंगलवार को पीने के पानी के लिए भी लोग तरसते रहे। दूसरी ओर मंगलवार को फिर भीषण गर्मी ने लोगों को बुरी तरह बिलबिलाकर रख दिया। बिजली की बार-बार कटौती से लोग परेशान नजर आए। तेज धूप के कारण मुख्य मार्गों व बाजारों में चहल-पहल भी कम ही नजर आई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *