शामली। एसडीएम ऊन वीशू राजा ने मंगलवार को गढ़ीपुख्ता थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण करते हुए थाने में खडे लावारिस वाहनों के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान थाने में सब ठीक ठाक मिला। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसडीएम ऊन वीशू राजा ने गढ़ीपुख्ता थाने का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने एसडीएम को सलामी दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सबसे पहले थाने में खडे लावारिस वाहनों के संबंध में थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, आंगुतक रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार तथा मैस का भी निरीक्षण किया जहां सभी ठीक ठाक मिला। एसडीएम ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि थाने में फरियाद लेकर आने वाले लोगों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए, साथ ही उनके बैठे तथा पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने थाने में पर्याप्त साफ सफाई रखने के भी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह, एसएसआई प्रमोद कुमार, एसआई शाह आलम, एसआई अमरदीप आदि मौजूद रहे।

Posted inUncategorized
