सहारनपुर। मंगलवार को सहारनपुर के नवादा रोड़ स्थित अभिषेक नगर में भारतीय कश्यप सेना संगठन के संस्थापक प्रताप सिंह खालसा के द्वारा संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें अनीता कश्यप को सर्वसम्मति से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीता कश्यप ने कहा कि संगठन के संस्थापक एवं पदाधिकारियांे द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगी एवं सदैव संगठन हित में काम करेंगी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का हर सम्भव प्रयास करेंगी। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय का उद्घाटन मुख्य रूप से पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया एवं नगर विधायक राजीव गुंबर ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय कश्यप सेना के संस्थापक प्रताप सिंह खालसा, प्रदेश अध्यक्ष अमित कश्यप, प्रदेश महासचिव संदीप तारा कश्यप,जिला उपाध्यक्ष सरवन कुमार,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनीता कश्यप, संजय वर्मा,दीपक कश्यप,रजनीश कश्यप,चंद्रभान कश्यप, बाबूराम कश्यप खेमका नगर, दामोदरपूरी सहारनपुर,श्री कृष्णा देसी गौशाला के संस्थापक वीके कश्यप, अनिल कश्यप, कविता कश्यप, किरण कश्यप, वसुंधरा, मीनाक्षी कश्यप, पूनम व उषा कश्यप उपस्थित रहे।


