अपर खण्ड पूर्वी यमुना नहर के रजवाहे में पड़ी पानी की किल्लत, किसान हुए परेशान

अपर खण्ड पूर्वी यमुना नहर के रजवाहे में पड़ी पानी की किल्लत, किसान हुए परेशान

बेहट। तहसील बेहट के कई गांव के किसान सिंचाई के लिए पानी न मिलने से परेशान है। सिंचाई न होने के कारण खेतों में लगाए गए पेड़ भयंकर गर्मी में पर्याप्त पानी न मिलने के कारण सूख चुके हैं जिससे किसानों को नुकसान पहुंच रहा है तथा पानी में रहने वाले जीव जंतु एवं पक्षी भीषण गर्मी में तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। आपको बता दें कि अपर खण्ड पूर्वी यमुना नहर से संचालित आलमपुर राजवाहे से क्षेत्र के दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। जिससे क्षेत्र के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं पिछले काफी दिनों से राजवाहे में पानी न होने के कारण किसानों के खेतों में लगे पेड़ सूख चुके हैं। जिससे पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंच रही है एवं किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही जल में रहने वाले जीव जंतु एवं पशु पक्षी भयंकर गर्मी में प्यास के कारण मर रहे हैं। किसान चौ. दिलशाद पंवार,कय्यूम पोसवाल, पदम प्रकाश शर्मा, राजेश पंवार, सुखबीर कश्यप, महिपाल सैनी, बृजेश काम्बोज, मनोज कुमार व सचिन कुमार का कहना है कि यदि आलमपुर राजवाहे में जल्द ही पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को तो नुकसान उठाना पड़ ही रहा है क्योंकि उनके खेतों में खड़े पेड़ सूख चुके हैं साथ ही साथ पर्यावरण को भी क्षति पहुंच रही है। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आलमपुर राजवाहे में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाये ताकि किसान खेतों में सिंचाई कर सके एवं होने वाले नुकसान से बच सकें। वहीं इस संबंध में जब सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के जेई नफीस अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यमुना नदी में पानी न होने के कारण राजवाहे में पानी नहीं है क्योंकि अभी तक बरसात भी नहीं हुई जल्द ही किसानों की समस्याओं का हल कराया जाएगा एवं राजवाहे में पर्याप्त पानी छोड़ा जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *