एसडीए टीम ने कई अवैध निर्माणों पर लगाई सील

एसडीए टीम ने कई अवैध निर्माणों पर लगाई सील

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में जोन-04 के अन्तर्गत मल्हीपुर रोड़ पर विष्णु द्वारा लगभग तीस गुणा चालिस की माप में भूतल पर दो शटर लगाकर व्यवसायिक निर्माण, शास्त्री नगर में गौरव अरोड़ा द्वारा पूर्व निर्मित भवन के अग्रभाग में लगभग पच्चीस गुणा पच्चीस की माप में भूतल पर एक कमरा, जीना आदि का निर्माण एवं रोजगार्डन बादशाहपुर में मेहर बी द्वारा लगभग तीस गुणा साठ की माप के भूखण्ड के अग्रभाग में तीन दुकानों को सील किये जाने की कार्यवाही की गयी। सील की कार्यवाही सहायक अभियंता प्रदीप कुमार शर्मा, अवर अभियंता सुधीर कुमार, अवर अभियंता हरिओम गुप्ता, मेट विश्वास कुमार शर्मा एवं चरण सिंह के सहयोग से सम्पन्न की गयी। एसडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतू प्राधिकरण द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माणों पर सील अथवा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा आगे भी इसी प्रकार अवैध निर्माणों पर सील व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जन सामान्य से आह्वान किया कि निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि यह कॉलोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है तथा मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण कार्य प्रारम्भ करें। अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए निर्माणकर्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे। बता दें कि जबसे प्राधिकरण उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने चार्ज सम्भाला है तब से अवैध निर्माणों पर लगातार सील व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जिससे अवैध निर्माणकर्ताओं तथा कॉलोनाइजरों में हड़कम्प मचा हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *