बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित माइक्रो डोनेशन अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। अभियान के तहत जनपद में 30 अप्रैल तक चलने वाला माइक्रो डोनेशन सोमवार को शहर के दिल्ली सहारनपुर रोड पर काका होराम सिहं कॉलेज ऑफ लॉ में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सोमवार को पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि पार्टी की ओर से शुरू किए गए अभियान का उद्देश्य आमजन को भाजपा से जोड़ना है। आम जन नमो ऐप के माध्यम से 5, 50, 100, 500 और 1000 रुपए तक का सूक्ष्म सहयोग कर सकते है। उन्होंने बताया कि इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर नए लोगों ने भाजपा को अपना सूक्ष्म योगदान देकर पार्टी से अपना जुड़ाव स्थापित किया।
भाजपा नेता दीपक शर्मा एडवोकेट ने कहा, सूक्ष्म-चंदा अभियान पार्टी के भीतर पारदर्शी शासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ बहुत से लोगों ने नमो एप के माध्यम से सहयोग करते हुए अभियान में सहभागिता की।
इस दौरान राधेश्याम शर्मा, गजेन्द्र सिंह, प्रधान राकेश त्यागी, दीपक चौधरी, संदीप शर्मा, रामभरोसे शर्मा, रविन्द्र शर्मा, राकेश गुर्जर, फिरोज शैफी एडवोकेट, रविन्द्र कुमार, दीपा देवी आदि मौजूद रहे।


