नकब लगाकर दुकान से हजारों की नकदी व सामान चोरी

नकब लगाकर दुकान से हजारों की नकदी व सामान चोरी

बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के पुसार बस स्टैंड पर स्थित इन्वर्टर बैटरी की दुकान में नकब लगाकर अज्ञात चोरों ने रात्रि के समय हजारों की नगदी एवं बैंटरी चोरी कर ली और फरार हो गए। पीड़ित ने दोघट थाने पर तहरीर दी है।
आदमपुर निवासी आशीष की पुसार बस स्टैंड पर इन्वर्टर व बैंटरी आदि सामान की दुकान है। बताया कि रविवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर घुसकर देखा तो छत के पास पिछली दीवार में नकब लगी दिखाई दी तथा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान मालिक आशीष ने बताया कि उसकी दुकान में रखे 72 हजार रूपए की नगदी व 15 बैटरी चोरी कर ली गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्कवार्ड को बुलवाया। पीड़ित ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। इस संबंध में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक दोघट देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *