सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)की बैठक आयोजित की

बागपत( विनीत कौशिक)। कलेक्ट्रेट सभागार में बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति( दिशा )की बैठक आयोजित की गई जिसमें निगरानी समिति के सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे माननीय सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में जो अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा और जो अपने कार्य और दायित्वों के प्रति उदासीनता लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों के लिए लिखा जाएगा अतः सभी अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें जो सही है सही करें जो पात्र है उसे सरकार की जनकल्याणकारी योजना से अवश्य लाभान्वित करें माननीय सांसद ने समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समय-समय पर जनता के बीच में जाकर भी धरातल पर सत्यापन करें ।
उन्होंने कहा पात्रता के आधार पर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ दिया जाए कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए । माननीय सांसद ने कहा स्वयं सहायता समूह की जो शिकायत आ रही हैं उनकी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए उन्हें अनावश्यक रूप से चक्कर न लगवाए जाएं स्वयं सहायता समूह को अधिक से अधिक मजबूत किया जाए। पोषाहार वितरण में किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो समय से पुष्टाहार वितरण हो ।
उन्होंने जैसी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि मिड डे मील की नियमित चेकिंग की जाए गुणवत्ता के साथ बच्चों को मिड-डे मील दिया जाए स्कूलों में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छे से अच्छी होनी चाहिए और जिन विद्यालयों में बच्चे कम है और अध्यापक अधिक हैं उन्हें मानक के अनुरूप अध्यापकों की तैनाती होनी चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रता के आधार पर सही तरीके से आवास बनाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा है जिन गरीबों के ऊपर छत नहीं है उनका सत्यापन कराकर उन्हें आवास दिए जाएं ।
उन्होंने कहा त्योहार प्रारंभ हो चुके हैं शहरों की तर्ज पर गांव में भी साफ सफाई अभियान चलाया जाए किसी भी तरह की कोई गंदगी नहीं रहनी चाहिए बागपत में चहुमुखी विकास होना चाहिए और बागपत चमकना चाहिए।
माo सांसद ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में जिन राशन की दुकानों की शिकायत मिल रही है उन दुकानों पर जांच पड़ताल के साथ कार्य करें और जनपद में राशन की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए अगर इसमें कोई रंगे हाथों पकड़ा जाता है तो उस पर प्रभावी कार्यवाही की जाए सभी कोटेदारों का सत्यापन भी कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कोटेदार राशन वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें लाभार्थी को सरकार द्वारा जितना राशन वितरित किया जाता है उतना ही राशन वितरण किया जाए किसी दुकान की कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच करके उस पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *