गन्ना भुगतान जल्द नही होने पर आंदोलन की चेतावनी,बरनावा गांव में भारतीय किसान यूनियन की बैठक

बिनौली: बरनावा गांव में सोमवार को भाकियू (अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं, हिंडन नदी के प्रदूषण सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
सुभाष शर्मा के आवास पर हुई Oबैठक में संगठन जिलाध्यक्ष चौ.नरेशपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के तमाम प्रयास व दावों के बाद भी निजी चीनी मिलें किसानों का करोड़ों गन्ना भुगतान दबाए बैठी हैं। जिससे किसानों को तमाम आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेसहारा गौवंश व आवारा पशु किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों के लिए कुछ नही कर रही है। बैठक में हिडन नदी में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई गई। इस दौरान किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नही होने पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू करने की भी चेतावनी दी गई। इस दौरान सुभाष शर्मा को जिला उपाध्यक्ष व अनीश कुरेशी को संगठन में बिनौली ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ओमपाल सिंह के संचालन में हुई बैठक में ईश्वर सिंह, धर्मवीर सिरसली, बादल त्यागी, इकराम कुरेशी, सतपाल त्यागी, राजेंद्र त्यागी, बालकिशोर, विकास, हनीफ, रमजानी, मंजूर आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *