नवरात्रि में कन्याओं की पूजा से होती है मनोकामना पूर्ण

मवाना( मेरठ )। सनातन धर्म में परंपरा है नवरात्रा के दिनों में 9 दिन सनातन धर्मी लोग मां भगवती की आराधना करते हैं। , अलग-अलग रूपों में मां दुर्गा की पूजा होती है 9 दिन व्रत रखने के बाद कन्या पूजन किया जाता है।
जिसमें अपने सामर्थ्य के अनुसार कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा भेंट की जाती है, नवराति के दिन विशेषता कन्याओं का पूजन किया जाता है। कन्या पूजन कन्याओं के रूप में मां दुर्गा मां काली मां सरस्वती आदि नौ देवियों के दर्शन का मन में ध्यान कर पूजन किया जाता है। तब व्रत प्रण किया जाता है ऐसे ही आज भारतवर्ष के अंदर प्रत्येक घर के अंदर कन्या पूजन का सौभाग्य प्राप्त होता है। यह भी भारतवर्ष के अंदर ही है कन्या पूजन करते हुए सुनीता विश्वकर्मा ने बताया मैं पिछले 45 साल से निरंतर मां भगवती के व्रत रखती हूं और मुझे भी सौभाग्य प्राप्त होता है कि मैं इन कन्याओं के रूप में मां दुर्गा का ध्यान करती हूं और मैं सभी से यह भी आवाहन करती हूं कि ऐसे ही कन्याओं का पूजन करते रहें कभी परिवार में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी मां भगवती के रूप में इन कन्याओं का पूजन किया जाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *