

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) मदर्स प्राइड प्ले स्कूल में आज बैसाखी का पर्व बहुत हर्षोउल्लास से मनाया गया है | इस त्यौहार के दिन छात्र और छात्राओं ने रंग-बिरंगे और पंजाबी ट्रेडीशन के कपड़े पहने और मिठाई का भी लुफ्त उठाया पंजाबी संस्कृति और भंगड़ा बैसाखी के मुख्य आकर्षण है। जिनका सबने जी भर कर आनंद उठाया और सभी ने बड़े उत्साह के साथ बैसाखी का पर्व मनाया ।अंत में स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल जी ने सभी बच्चो को बैसाखी का महत्व बताते हुए कहा यह त्यौहार भारत के पंजाब प्रांत में बड़े हर्षोउल्लास से मनाया जाता है | इन त्योहारों को मनाने का मुख्य मकसद नई पीढ़ी के मनों में सभ्याचार और संस्कृति को जिन्दा रखना है | अंत में डॉ रिंकू एस गोयल जी ने सबको बैसाखी की बधाई देते हुए कार्य का समापन किया |और इस कार्यकम मैं स्कूल की सभी शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया।


