गोल्ड मेडल जीतकर वंशिका जैन ने किया मुजफ्फरनगर का नाम किया रोशन

गोल्ड मेडल जीतकर वंशिका जैन ने किया मुजफ्फरनगर का नाम किया रोशन

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) नार्थ इंडिया पावर फ्लाइंग चैंपियनशिप 2022 में फरीदाबाद में आयोजित सब जूनियर कैटेगिरी प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीतकर वंशिका जैन ने अपने शहर मुजफ्फरनगर के नाम रोशन किया है ।
कुमार वंशिका जैन ने बताया कि की क्लासिक नेशनल पावर फ्लाइंग चैंपियनशिप में उसने गोल्ड मेडल जीता । यह प्रतियोगिता फरीदाबाद में आयोजित की गई थी ।
वंशिका जैन अपनी जीत का श्रेय अपने कोच श्री मुकेश गहलोत दिल्ली के अलावा प्रतियोगिता के लिए प्रेरित करने के लिए अपने मम्मी पापा श्रीमती निशा जैन व दीपक जैन को देती है । श्री दीपक जैन भगत सिंह रॉड पर बर्तनों का कारोबार करते है व मम्मी हाउस वाइफ है ।
वंशिका जैन एस0 डी0 डिग्री कालेज की बी0ए0 प्रथम वर्ष की छात्रा है। इस जीत से डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं व टीचर में खुशी का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *