मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना पुरकाजी का वार्षिक निरीक्षण करते हुए थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चेक करने के साथ साथ थाने के शस्त्रागार तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों मुख्यतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण किया।एसपी सिटी द्वारा सीसीटीएनएस कार्यालय के निरीक्षण उपरान्त महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि महिला शिकायतों का तत्काल संज्ञान ले व त्वरित कार्यवाही करें। साथ ही थाने में अग्निशमन यंत्रों व अन्य सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए थाना प्रभारी पुरकाजी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


