भारतीय वैश्य परिवार महासंघ पंजीकृत को संस्थापक सदस्यों की बैठक राममोहन गुप्ता के निवास स्थान पर हुई जिसमे बागपत की युवा इकाई में अमन गुप्ता को जिला अध्यक्ष और अर्चित गुप्ता को जिला महामंत्री मनोनित किया गया।भारतीय वैश्य परिवार महासंघ के राष्ट्रीय प्रभारी डा राजीव गुप्ता ने कहा कि इन दोनो की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमन गुप्ता और जिला महामंत्री अर्चित गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा दी गईं जिम्मेदारी का पूरी तन्मयता से पालन करेगे।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक युगल किशोर गर्ग, संरक्षक डा योगेश जिंदल, राकेश जैन, सत्यपाल अग्रवाल, राममोहन गुप्ता, मुदित जैन, अंकित गुप्ता, संजय कुमार गर्ग, अमित गुप्ता, सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि ने नयनियुक्त को बधाई शुभकामनाए दी
