धूमधाम से मनाया जाएगा पद्मावती माता जिन मंदिर का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव

बागपत। धर्म नगरी बडौत की पावन धरा पर नवनिर्मित भव्य कलात्मक श्वेत पाषाण से युक्त जिन शासन सरंक्षिका माता पदमावती माता जिन मन्दिर का वेदी प्रतिष्ठा 30 सितम्बर यानि आज से 4 अक्टूबर तक श्री श्रषभदेव सभागार मान स्तंभ परिसर में बडी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

जिसमे प्रतिष्ठानचार्य वाणीभूषण सहिंतासूरी पंडित नरेश चन्द जैन जम्बूदीप हस्तिनापुर होगे। 30 सितम्बर को श्री जी की रथयात्रा सुबह दिगम्बर जैन बडे मन्दिर से प्रारम्भ होकर छोटे जैन मन्दिर पहुंचेगी। वहा से मा पदमावती माता की भव्य पालकी यात्रा को रथयात्रा में सम्मिलित करते हुए नेहरू मुर्ति, फव्वारा, संजय मुर्ति से डाकखाना रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल मान स्तंभ परिसर श्रषभदेव सभागार में पहुंचेगी। वहां पर श्री जी का अभिषेक कर पूजन पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमे मुख्य रूप से भागीदारी प्रवीण जैन अध्यक्ष दिगम्बर जैन समाज समिति, मन्त्री अतुल जैन सर्राफ, मुख्य संयोजक सुरेन्द्र जैन लोहे वाले, प्रचार मन्त्री मनोज कुमार जैन मसाले वाले, आलोक जैन मित्तल, पुनीत जैन, अकुंर जैन बूढपूर वाले , पकंज जैन बन्टी, मुकेश जैन, पकंज जैन बोबी , वीर बहादुर जैन, मनोज जैन पंसारी , राकेश जैन सभासद, आलोक जैन सर्राफ आदि उपस्थित रहेगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *