10 अक्टूबर तक नगरीय क्षेत्रो में रिक्त उचित दर दुकानो हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

10 अक्टूबर तक नगरीय क्षेत्रो में रिक्त उचित दर दुकानो हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

मेरठ। जिला पूर्ति अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुये बताया कि जिला पूर्ति कार्यालय के पत्रांक के द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नगरीय क्षेत्रो में रिक्त उचित दर दुकानो के सापेक्ष नियुक्ति हेतु शासनादेश में दी गयी व्यवस्थानुसार नगरीय क्षेत्र में 04 रिक्त उचित दर दुकानो की नियुक्ति हेतु नगरीय क्षेत्र खरखौदा, कार्यरत रिक्त, पता-खरखौदा, वर्टिकल आरक्षण अनारक्षित, नगरीय क्षेत्र खिंवाई, कार्यरत रिक्त, पता-खिवाई-1, वर्टिकल आरक्षण अनारक्षित, नगरीय क्षेत्र खिवाई, कार्यरत रिक्त, पता-खिवाई-2, वर्टिकल आरक्षण अनारक्षित तथा नगरीय क्षेत्र शाहजहांपुर, कार्यरत रिक्त, पता-शाहजहांपुर, वर्टिकल आरक्षण अनारक्षित की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उचित दर दुकानो हेतु आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक अथवा सीधे कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी, द्वितीय तल एमडीए बिल्डिंग, मेरठ केे पते पर दिनांक 26 सितम्बर 2022 की सांय 05.00 बजे तक आमंत्रित किये गये थे तथा आवेदन करने की समस्त जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की गयी थी।

उक्त विज्ञप्ति जिला पूर्ति कार्यालय के पत्रांक में आंशिक संशोधन करते हुये उचित दर दुकानो के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने की तिथि 26 सितम्बर 2022 के स्थान पर दिनांक 10 अक्टूबर 2022 की सांय 05.00 बजे तक विस्तारित की जाती है। निर्धारित तिथि व समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार किया जाना संभव नहीं होगा। अन्य किसी प्रकार की जानकारी किसी भी कार्य दिवस में जिला पूर्ति कार्यालय मेरठ से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *