विद्युत संबंधी किसी भी समस्या हेतु संभव पोर्टल पर दर्ज कराये शिकायत-जिलाधिकारी

विद्युत संबंधी किसी भी समस्या हेतु संभव पोर्टल पर दर्ज कराये शिकायत-जिलाधिकारी

मेरठ। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2022 तक उपभोक्तागण की विद्युत संबंधी समस्याओ को त्वरित निस्तारण कराये जाने हेतु समाधान दिवस का आयोजन शासन के द्वारा किया गया। इस आयोजन से उपभोक्ताओ की अनेक समस्याओ का निराकरण हुआ। उपर्युक्त आयोजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद शिकायत निस्तारण की निरंतरता के लिए शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि विद्युत संबंधी किसी भी प्रकार की समस्याओ के त्वरित निराकरण के लिए अब आगे संभव पोर्टल की व्यवस्था के तहत सुनवाई की जायेगी। इस पोर्टल पर जो भी शिकायते प्रापत होगी उसका समयबद्ध निराकरण करने का दायित्व स्थानीय अधिशासी अभियंता एवं डिस्काम के प्रबंध निदेशक का होगा।

उन्होने बताया कि विद्युत उपभोक्तागण निम्नानुसार अपनी शिकायतो का निराकरण करा सकेंगे। उन्होने बताया कि प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक 33/11केवी उप केन्द्र पर, जहां संबंधित सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहेंगे, प्रत्येक सोमवार की अपरान्ह् 01 बजे से 03 बजे तक संबंधित अधिशासी अभियंता के कार्यालय में जहां अधिशासी अभियंता स्वयं उपस्थित रहंेगे, प्रत्येक सोमवार को अपरान्ह् 04 बजे से 06 बजे के मध्य संबंधित अधीक्षण अभियंता स्तर, जहां अधीक्षण अभियंता स्वयं उपस्थित रहेंगे, प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10 बजेे से 12 बजे के मध्य डिस्काम के प्रबंध निदेशक के स्तर पर जहां प्रबंध निदेशक द्वारा शिकायतो का निराकरण किया जायेगा तथा उपरोक्त व्यवस्था के अतिरिक्त मा0 ऊर्जा मंत्री ने प्रत्येक माह के तृतीय बुद्धवार को शक्ति भवन में जन समस्याओ को आॅनलाईन सुनने के लिए पूर्व की भांति अपनी सहमति प्रदान की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *