मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा गुरु नानक नगर के फ्लैटों में सील लगा दी गई

पिछले कई वर्षों से मेरठ के एक बिल्डर निशांत परुथी द्वारा प्लॉट खरीद कर लगातार फ्लैटों का निर्माण कर बेचा जा रहा है। प्लॉटों का उपविभाजन कराया जा रहा है तथा प्राधिकरण से कोई नक्शा भी पास नहीं कराया जा रहा है। बिल्डर निशांत परुथी द्वारा बेगमबाग,थापर नगर,गुरु नानक नगर व अन्य कई जगह मेरठ विकास प्राधिकरण से कोई नक्शा ना पास करवा कर फ्लैट बनाए व बेचे गए हैं। जिनमें मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा गुरु नानक नगर के फ्लैटों में सील लगा दी गई है मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा आज करी गई कार्रवाई से ज्ञात होता है की मोदी सरकार के राज में गैर कानूनी काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई देर से ही सही पर होती जरूर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *