सरधना। तहसील सभागार सरधना में राजस्व संग्रह अमीन संघ जिला मेरठ की नव निर्वाचित कार्य कारणी का तहसील सरधना के सभागार में राजस्व संग्रह अमीन संघ के अमीनो व सेवकों ने सम्मान समारोह आयोजित कर जिला कार्यकारणी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बताते चलें कि 28 अगसत 2022को तहसील मेरठ में बेलेट पेपर से मतदान हुआ था । जिसमें प्रदीप गुप्ता जिला अध्यक्ष, सुभाष चन्द जिला उपाध्यक्ष, राजसिंह मंत्री, इन्द्र कुमार उप मंत्री,शान ईलाही संगठन मंत्री, आशीष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष, शिव कुमार शर्मा आडिटर के पद पर निर्वाचित हुए थे।जिनका आज सरधना तहसील में स्वागत किया गया। जिला कार्यकारणी ने सभी को भरोसा दिलाया कि वह किसी भी कीमत पर अमीनो का उत्पीड़न नही होने देंगे। उन्होंने उपजिलाधिकारी अमीत कुमार गुप्ता व तहसीलदार नटवर सिंह से मिलकर अमीन व सेवकों की एसीपी, एरियर,वेतन ,आदि की समस्या रखी जिस पर अधिकारियों द्बारा सम्बन्धित बाबू को बुलाकर एक सप्ताह में सभी मांगों पूरा कराने का आश्वासन संगठन के पदाधिकारियों को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार ने की तथा संचालन सदर अमीन सुभाष चन्द ने किया। इस मौके पर योगेन्द्र प्रताप, आदेश कुमार , विक्रम सिंह, ब्रह्मपाल,अशोक शर्मा,अभिनव कौशिक, प्रदीप शर्मा, देवेन्द्र सिंह, अशोक धूमी, एजाज, रामकुमार त्यागी, सतेन्द्र, उदयवीर, जितेन्द्र,जाकीरआदि मुख्य रूप से शामिल थे।
