मध्यप्रदेश का सौभाग्य, अब होगा चीता स्टेट भी : शिवराज

मध्यप्रदेश का सौभाग्य, अब होगा चीता स्टेट भी : शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि ये मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि राज्य टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट होने के साथ अब चीता स्टेट भी होने वाला है।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद भी दिया।
श्री चौहान ने अपने एक संदेश में कहा कि कई गांव हटाए गए थे ताकि कूनो सुरक्षित अभयारण्य बने, जहां चीते आएं और बाकी तरह की वाइल्ड लाइफ भी वहां रहे। अब वह सपना साकार हो रहा है। नामीबिया से चीते आ रहे हैं, जो असाधारण घटना है।
उन्होंने कहा कि असाधारण इसलिए, क्योंकि लगभग 1952 के आस-पास देश में चीतों का अस्तित्व समाप्त हो गया। अब दूसरे महाद्वीप से चीते लाकर उनको यहां पुनर्स्थापित कर रहे हैं। शायद यह इस सदी की सबसे बड़ी घटना है। कोशिश की जाएगी कि स्वाभाविक रूप से चीते का परिवार बढ़ता रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चीता आना, एक विलुप्त होती हुई प्रजाति को फिर से पुनर्स्थापित करने का काम तो है ही, लेकिन यह पर्यावरण का संतुलन भी बनाएंगे। वाइल्ड लाइफ समृद्ध होगी। केवल इतना ही नहीं, श्योपुर जिले और उसके आस-पास रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। चीते अभी पहुंचे नहीं हैं, लेकिन जमीन की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं। उस इलाके की तस्वीर बदल जायेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *