बीडीसी सदस्य के घर बदमाशों ने चलाई गोली

सरधना। छुर निवासी विमला देवी बीडीसी सदस्य है। गांव के बीच में उनका आवास है। देर रात मकान के बाहरी हिस्से वाले कमरे में उनका पुत्र राजू सोया हुआ था। करीब 12 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर राजू जाग गया। गोली कहीं ओर चली यह समझकर वह फिर से सो गया। सुबह में वह उठा तो देखा की कमरे की खिड़की में गोली का निशान बना हुआ था। छान बीन की तो गोली खिड़की को पार करते हुए अंदर कमरे की अलमारी में जा लगी। वहीं से बुलैट भी बरामद हो गई। सूचना मिलते ही मुल्हेड़ा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की और बुलैट अपने कब्जे में लेकर लौट आई। उधर, राजू ने मुल्हेड़ा चौकी में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। उधर, फायरिंग की इस घटना से बीडीसी सदस्य का पूरा परिवार में दहशत बनी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *