पिटबुल का आतंक, बच्ची का खाया कान

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश में पिटबुल नस्ल के कुत्तों का आंतक कम नहीं हो रहा है.लखनऊ में बुजुर्ग की हत्या के बाद मेरठ में एक बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. वहीं, अब गाजियाबाद में एक बच्ची का कान काट लिया. जिसके बाद बच्ची को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में सर्जरी करना पड़ा. बच्ची के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.

कान की करानी पड़ी सर्जरी
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में राहुल गार्डन कॉलोनी के रहने वाले प्रेम कुमार की बेटी को पड़ोस के पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने काट लिया. घटना के समय ख्वाहिश नाम की बच्ची घर के बाहर झूला झूल रही थी. तभी पड़ोसी के कुत्ते ने उसे झूले से नीचे खींच लिया और उसके कान को काट लिया.जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया. बच्ची के कान की स्थिति देखते हुए गंगाराम हॉस्पिटल में उसकी सर्जरी की गई. बच्चे की सर्जरी के बाद ही पता चलेगा कान की स्थिति क्या है.

लोनी बॉर्डर थाने का यह मामला बीते कुछ दिन पहले का है. पिटबुल कुत्ते के मालिक ने प्रेम कुमार को उनकी बच्ची का इलाज कराने का आश्वासन दिया था. लेकिन, बाद में मुकर जाने के कारण प्रेम कुमार ने लोनी बॉर्डर थाने में तहरीर दी है. पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कर रही है.

मेरठ में युवक का जाबड़ा पकड़ लिया था पिटबुल

बता दें कि कुछ दिन पहले मेरठ के मवाना इलाके में पिटबुल ने एक बच्चे पर हमला कर दिया था. पिटबुल ने युवक का जबड़ा पकड़ लिया था. बड़ी मशक्कत के बाद पिटबुल के कब्जे से नाबालिग को छुड़ाया गया. इस बीच कुत्ते के जबड़े को लोगों ने पेचकस से खोलकर बच्चे की जान बचाई थी. पिटबुल की कैद से मासूम को छुड़ाने आए मालिक को भी पिटबुल ने जबरदस्त तरीके से घायल कर दिया था.

 

लखनऊ में मालिक को मार दिया था पिटबुल

पिछले महीने लखनऊ के केसरबाग इलाके के बंगाली टोला में एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसी के पालतू पिटबुल डॉगीने नोच-नोचकर मार डाला था. इस घटना ने सभी को चौंका दिया था. घटना के बाद नगर निगम की गाड़ी आकर पिटबुल को ले गई थी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *