तहसील मवाना में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

मेरठ। तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देष अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 111 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।

तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि आमजन की षिकायतों का निस्तारण प्रदेष सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त षिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिष्चित करें। उन्होने कहा कि आमजन की षिकायतो को जानने के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस एक बेहतर प्लेटफार्म है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त षिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईष कराने, पेंषन की मांग सहित पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकंबदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 111 षिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।

इस अवसर पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण व आमजन उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *