सरूरपुर : क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से गोकशी को लेकर हुए बवाल और पुलिस की छवि धूमिल होने के कारण हर्रा पुलिस चौकी के सस्पेंड होने के बाद अब खुद एसपी देहात केशव कुमार ने इस प्रकरण की कमान संभाल ली है। शनिवार को दिनभर एसपी देहात में थाना परिसर में कैंप किया। जहां वह अपने साथ सर्विलांस टीम को लेकर पहुंचे और सीओ सरधना आरपी शाही को साथ लेकर उन्होंने सर्विलांस टीम व एसओजी के साथ में मंत्रणा करते हुए थाना अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के साथ भी गुप्त मीटिंग की। इस दौरान उन्हें खुद ऑपरेशन गोकशी को लेते हुए क्षेत्र के तमाम को गोकशों की जांच पड़ताल और न थाने बुलाकर तस्दीक कराने का काम करने के साथ में दो स्थानों पर लगातार ही गोकशी के मामले की जांच पड़ताल करके खुलासे के लिए टीम को लगाया। इस दौरान उन्होंने सर्विलांस टीम के साथ में काम करते हुए खुलासे करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं और एसओजी की टीम कार्य कर रही है । पुलिस मामले के खुलासे लगी हुई है इसका परिणाम शीघ्र सामने होगा। उधर क्षेत्र में लगातार हो रही गोकशी को लेकर अनिश्चितता जताते हुए कहा कि क्षेत्र के तमाम गोकशी की अब खैर नहीं है । पुलिस उनके पीछे पड़ गई है और शीघ्र या तो सभी सलाखों के पीछे होंगे या फिर ऊपर। गौरतलब है कि पिछले 2 दिनों से जान लगातार सरूरपुर क्षेत्र में गोकशी हो रही थी,वहीं तीसरे दिन भी सरधना सर्किल में गोकशी की घटना जानी खुर्द थाना क्षेत्र के गांव में हुई है इसे लेकर पुलिस हिल कर रह गई है।

