अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला वैदिक गणित विषय पर भारतीय गणित के कालक्रम के विषय पर चर्चा की जाएगी

गणित विभाग में एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला वैदिक गणित विषय पर दिनांक 22 अगस्त 2022 से 28 अगस्त 2022 तक आयोजित की जा रही है। उक्त कार्यशाला के बारे में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के अध्यक्ष प्रोफेसर शिवराज सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला मैं विभिन्न क्षेत्रों जैसे की वैदिक गणित, प्राचीन भारतीय गणित एवं भारतीय गणित के कालक्रम के विषय पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य लोगों के मन से गणित विषय के भय को मिटाना, लोगों में गणित विषय के प्रति विश्वास पैदा करना, संख्यात्मक विधाओं में सुधार एवं गणना की गति को बढ़ाना एवं प्राचीन भारतीय गणित के प्रति लोगों में एक दृष्टि पैदा करना| कार्यशाला के संयोजक प्रोफेसर मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में देश-विदेश से 20 से ज्यादा विद्वान प्राचीन गणित, वैदिक गणित और प्राचीन गणित के कालक्रम के विषय पर प्रकाश डालेंगे। इस कार्यशाला में कुल 21 सत्रों का आयोजन किया जाएगा एवं प्रतिदिन 3 सत्र होंगे। कार्यशाला के विषय को लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्सुकता है एवं अच्छी संख्या में पंजीकरण हो चुका है। प्रेस वार्ता में प्रोफेसर एमके गुप्ता, प्रोफेसर जयमाला, डॉ सरू कुमारी, डॉ संदीप कुमार, रश्मि, दीप्ति, उम्मेफरवा, वैशाली उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *