अमेठी में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल

अमेठी में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर फुटही गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक मौत हो गईं, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पहचान भूपेंद्र वर्मा (30) निवासी परसोइया गांव, थाना रामगंज का रहने वाला है। संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की पहचान कमलेश कुमार वर्मा (30) पुत्र बृजलाल निवासी दिलावल गांव, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर के रुप में हुई है, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर हाेने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया।

पीपरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित करते हुए घटना के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गईं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *