लखनऊ/मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचा, जहां उसने उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रामचन्द्र कन्नौजिया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और विभिन्न सामाजिक व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।


भाजपा एससी मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी सामोद कुमार दिवाकर ने प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया का स्वागत किया और संगठन से जुड़े कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।


सामोद कुमार दिवाकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और देश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” के लक्ष्य को लेकर सरकार बीते 12 वर्षों से निरंतर प्रयासरत है और इस अवधि में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार “लोक सेवा ही संकल्प, गरीब कल्याण और अंत्योदय ही लक्ष्य” के सिद्धांत पर काम कर रही है, जिसके माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर तेजपाल सिंह दिवाकर, जगदीश दिवाकर, मामचंद दिवाकर, राजवीर कश्यप तथा सभासद विनीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक और मुलाकात पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
