ग्रेटर नोएडा की कंपनी में काम के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

ग्रेटर नोएडा की कंपनी में काम के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इकोटेक-1 थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में कार्य के दौरान घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना ईकोटेक प्रथम के प्रभारी अरविंद वर्मा ने साेमवार काे बताया कि बीती रात रविवार को जिम्स अस्पताल से मेमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि इकोटेक-1 एक्सटेंशन क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करते समय एक कर्मचारी घायल हो गया है। घायल की पहचान आसिफ (24) निवासी गांव निठारी थाना चोला जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

घटना के बाद कंपनी प्रबंधन और सहकर्मियों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *