श्री सालासर बालाजी धाम पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर होगी अनोखी साज सज्जा

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति रजि० के मुख्य सेवादार राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर पचेंडा रोड स्थित, ‘एकमात्र धाम जिसमें श्री बालाजी महाराज के 30 से अधिक अलग अलग विग्रह स्वरूप एक ही धाम में प्रतिष्ठापित है जो अन्य यंत्र कहीं नहीं है। मनोकामना पूर्ण धाम श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर को आकर्षक व भव्य मनोहारी रूप से सुसज्जित किया जा रहा है । मुख्य सेवादार राजीव बंसल ने यह भी बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मनोकामना पूर्ण श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर में प्रतिस्थापित श्री बालाजी महाराज के सभी विग्रह स्वरूपों को नये चौलो-वस्त्र-आभूषणों से श्रृंगारित कर सम्पूर्ण श्री बालाजी धाम को आकर्षक लाईटों, फूलों व गुब्बारों से सुसज्जित किया जा रहा है। जिसकी तैयारी में मंदिर समिति के सभी सेवादार पूरी तत्परता से लगे हुए हैं। इस अवसर पर गर्भ गृह में श्री सालासर बालाजी दरबार में भव्य दर्शन की व्यवस्था के साथ श्री कृष्ण कन्हैया लाल जी के पालने को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। वहीं मंदिर में प्रतिष्ठापित श्री नर्मदेश्वर महादेव के बारह ज्योतिर्लिंग रुप को अनोखे रुप से सजाया जा रहा है।
श्री सालासर बालाजी धाम को सुसज्जित करने में समिति परिवार के अध्यक्ष नीरज बंसल, मंत्री आशुतोष गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, हिमांशु गर्ग, बृजमोहन वर्मा ,विपुल गर्ग, अजय मित्तल, डॉ कमल गुप्ता, पवन गोयल, नितिन तायल तथा युवा सेवादार वरुण गर्ग ,कार्तिक गोयल , मयूर जैन ,अभी शर्मा, संचित गर्ग ,अभिषेक राठी, शिवम शर्मा ,दीपांशु शर्मा ,अक्षत बंसल, विपिन शर्मा, राहुल शर्मा आदि सहित सभी सेवादार अपना पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *