मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के ललित कला विभाग (BFA) द्वारा द्वितीय वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत के प्रसिद्ध चित्रकार दिल्ली निवासी श्री विजेन्द्र शर्मा जी, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा के ललित कला विभाग के पूर्व चैयरमेंन व प्रोफेसर डा0 राम विरंजन जी, एस0डी0 ग्रुप ऑफ कॉलेज के चैयरमैन श्री नीरज कुमार जी एवं प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व डा0 सचिन गोयल के कर कमलो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शनी में बी0एफ0ए0 प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष के छात्र/छात्राओं द्वारा बनाई गई अनेक कलात्मक कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई है। कार्यक्रम के उद्घाटन में विशिष्ट अतिथियों में लॉयंस क्लब से श्री मुकेश अरोरा (रेनबैक्सी लैब), डी0ए0वी0 कॉलेज से पूर्व विभागाध्यक्ष डा0 महावीर सिंह, श्री के0के0 जैन कॉलेज खतौली की प्राचार्या डा0 नीतु वशिष्ठ, जे0के0पी0 (पी0जी0) कॉलेज से विभागाध्यक्षा डा0 निशा गुप्ता व एसो०प्रो0 डा0 वन्दना वर्मा, एस0डी0 (पी0जी0) कॉलेज से विभागाध्यक्ष डा0 बसंत कुमार, डी0ए0वी0 (पी0जी0) कॉलेज से डा0 रजनीश गौतम, एस0डी0 इंटर कॉलेज से डा0 राजबल सैनी, डी0ए0वी इंटर कॉलेज से श्री प्रवीण सैनी, एम०एम० इंटर कॉलेज से डा0 अनिल सैनी, बरला इंटर कॉलेज से श्री मनोज सिंह, डायट मु0नगर से डा0 पंकज वशिष्ट, श्री के0के0 जैन कॉलेज खतौली से डा0 रिचा जैन, फ्रीलांस कलाकार श्री अनिल सैनी, न0ग0मा0 नई दिल्ली से श्री बिजेन्द्र कुमार, उडीसा से श्री रामकिशोर सैनी, अमृतसर से श्री कुमार वैभव दिल्ली से एनिमेशन आर्टिस्ट श्री रितिक आदि रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों के साथ-साथ कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल व डा0 सचिन गोयल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के ललित कला विभागाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डा0 अमित कुमार ने किया। मुख्य अतिथि श्री विजेन्द्र शर्मा ने सभागार में सभी के सम्मुख केनवस पर एक सुन्दर कलाकृति का डेमोंस्ट्रेशन दिया व अनेक विद्यार्थियों के प्रश्नों का संतोषजनक जवाब देकर उनके भीतर की जिज्ञासा को शान्त किया व अपने जीवन से जुडी अनेक घटनाओं को सभी के साथ साझा किया। उद्घाटन सत्र के समापन में दि०एस0डी0 पब्लिक स्कूल के संगीत शिक्षक श्री विपुल झाबडा ने अपनी मुधर आवाज में एक गजल प्रस्तुत की।
कॉलेज प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ठ अतिथियों को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किये व धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रदर्शनी को सफल आयोजन में ललित कला विभाग सें डा0 आशीष गर्ग, डा0 मंजरी वाजपेयी, श्री डालचन्द, श्रीमति अर्चना, श्रीमति शालिनी, अंकिता साहु, विशु मित्तल, विपाशा गर्ग, ज्योति, उर्वशी एंव आदि कर्मचारियों का सहयोग रहा।
