भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई

हस्तिनापुर । ब्लॉक हस्तिनापुर में कृष्णा मूर्ति कला केंद्र पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न ओजस्वी वक्ता, महान कवि अटल बिहारी वाजपई की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रमुख सुनील पोसवाल ने अपने साथियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । साथ ही जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था । उन्होंने हमेशा गांव गरीब कल्याण के विजन को अपने जीवन में सर्वोपरि रखा । इसलिए हमें हमेशा अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से प्रेरणा लेकर गांव, गरीब व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने वाले हर एक व्यक्ति का सम्मान कर उनको श्रद्धांजलि देनी है क्योंकि उनका संपूर्ण जीवन गरीब कल्याण व सुशासन से जुड़ा हुआ था। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह ,मूर्तिकार कृष्णा मंडल, अर्जुन मंडल समाजसेवी, बाबू मंडल, मंडल डॉक्टर ,संजय डॉक्टर, विभूति वरुण, विक्की ,जीवन मंडल, निशी रोबिन शील आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *