बड़ी धूमधाम से मनाया गया 75 वा स्वतंत्रता दिवस

बहसूमा। मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज बहसूमा में आजादी की 75वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कालेज में ध्वजारोहण किया गया व राष्ट्र गान गाया गया। इस दौरान देशभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। छात्राओं के हाथों में तिरंगा लिए बड़े ही शोभायमान हो रही थी।
बहसूमा नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही देशभक्ति गीत जगह जगह सुनाई दे रहे थे। मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक बृहमचारी सिंह व प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने ध्वजारोहण किया। अध्यापक व अध्यापिकाओं ने माता सरस्वती व महापुरुषों के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया। छात्राओं ने एक से बढ़कर देशभक्ति गीत गाये और बन्देमातरम भी जोर शोर से कहा। छात्राएं हाथों में झंडा लिये बड़े ही शोभायमान हो रहे थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *