हापुड़। जनपद हापुड़ थाना बाबुगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव छपकोली मे ७५ वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, ग्राम छपकोली स्थित न्यू भारत पब्लिक स्कूल मैं स्वतंत्रता दिवस का ७५ वां पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया साथ ही पूरे गांव में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ के साथ पूर्व प्रधान चौधरी भूपेंद्र सिंह व सपा के युवा नेता आदेश गोस्वामी के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रमुख शिव कुमार गौतम द्वारा किया गया तथा छात्र अंतिम नैंसी कृष्णा शिवम पुरी नवनीत निहारिका गौतम वह संजना ने हिस्सा लिया इस अवसर पर गुलवीर सिंह भगवान पुरी भीम सिंह वेद प्रकाश पुरी हरिगिर दिनेश शर्मा डॉ उमाशंकर समरपाल ठेकेदार आदि लोग उपस्थित रहे, इसके अलावा सुबह के मुख्य द्वारा नारे लगाए गए थे हर हर तिरंगा हर घर तिरंगा जैसे नारों का भी उल्लेख किया गया, और अपने देश हित के लिए कुछ इस तरह वह शब्द रखे गए जो हमारे वीर बलिदान देकर चले गए, वंदे मातरम वंदे मातरम, जय हिंद जय भारत, कर चले हम फिदा जाने तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, दिल दिया है जान भी देंगे, ए वतन तेरे लिए हर करम अपना करेंगे, ए वतन तेरे लिए, ए मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, याद करो कुर्बानी, जय हिंद।
