बागपत। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, इसकी शान जाने न पाये, चाहे जान भले ही जाये।

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ग्राम जवाहरपुर मेवला में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया। उन्होंने सभी लोगों को तिरंगे झंडे बांटे और उन्हें 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर फहराने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि तिरंगे को फहराते समय सावधानी बरती जाये। तिरंगे के मान सम्मान व गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाये।
इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री मास्टर राकेश आर्य, प्रवेश मेवला, मास्टर सुभाष, सुंदर महाशय, अशोक कुमार, राहुल, संदीप, अभिषेक, कपिल कुमार, अंकित, मोनू मुंडेल, प्रशांत गुर्जर, निखिल मुंडेल, अनुज गुर्जर, सहदेव, आनंद कुमार, अरुण आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
