उर्वशी रौतेला संग विवाद के बीच ऋषभ पंत की एक और इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल

पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच हुए विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, उर्वशी ने एक इंटरव्यू में ‘मिस्टर आरपी’ को लेकर एक किस्सा सुनाया था जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। अब पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और नई स्टोरी शेयर की है जिसे इस विवाद के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

पंत ने अपनी स्टोरी पर जो तस्वीर लगाई है उसमें लिखा है ‘उन चीजों पर आपको जोर नहीं डालना चाहिए जो आपकी कंट्रोल में न हों।’

बता दें, उर्वशी रौतेला ने अपने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं वाराणसी में शूटिंग कर के दिल्ली आई थीं जहां मेरा शो होना था। मैंने पूरे दिन शूटिंग की। मिस्टर आरपी मेरे से मिलने आए थे और वह लॉबी में मेरा इंतजार कर रहे थे। 10 घंटे की शूटिंग के बाद जब मैं वापस आई तो थक गई थी और आकर सो गई। इतनी बार मुझे कॉल आया, मगर मुझे पता नहीं चला। जब मैं उठीं तो मैंने 16-17 मिस कॉल देखी। तब मुझे बहुत बुरा लगा। फिर मैंने उनसे कहा कि जब आप मुंबई आओगे तब हम मिलेंगे और हम वहां मिले।’

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *