तिरंगा देश की आन बान शान, सभी नागरिक अपने घर पर फहराए

जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव पर घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा कस्बे में रैली का आयोजन किया गया रैली का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन डॉ विनोद कुमार ने सर्वप्रथम तिरंगा लहरा कर किया व्यापारियों ने पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया इस अवसर पर चेयरमैन साहब ने कहा तिरंगा समस्त देशवासियों की आन बान शान है सभी इसको अपने घर प्रतिष्ठान पर अवश्य लगाए इस अवसर पर सभासद राजीव गोयल का भी अभिनंदन किया गया अभिमन्यु गुप्ता ने कहां की आजादी स्वतंत्र सेनानियों की कुर्बानियों एवं बलिदान से प्राप्त हुई है हमें तन मन धन से इसकी रक्षा करनी है समस्त बाजार में व्यापारियों को तिरंगा झंडा दुकान पर लगाने के लिए निशुल्क भेट किया गया रैली में सभी वंदे मातरम ,भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, देश पर बलिदान होने वाले अमर शहीदों की जय, का घोष कर रहे थे रैली में मनोज मित्तल, बृजेश गोयल, नीलू कश्यप, विभोर जिंदल ,अतुल जिंदल, आशीष गोयल ,मनीष गुप्ता, अंकित गोयल ,किरसन कश्यप, हेमकांत आर्य, मुकेश गोयल ,गौरव जिंदल अनिल वशिष्ठ, रामकिशोर, मोनू अग्रवाल, आनंद जिंदल ,सलीम अहमद, मोंटी शर्मा प्रमोद जैन, अरविंद जैन ,प्रवीण जैन सहित सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *