मेरठ। कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल में मनाया गया 75वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव। जिसके अंतर्गत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं सहित अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी इस वर्ष के मेन थीम घर घर तिरंगा के दौरान घरों तथा दुकानों पर जाकर तिरंगा फहराया तथा अपने देश की आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया। बच्चों ने सर्व प्रथम अपने विद्यालय प्रांगण में ट्राई कलर हाथ में लेकर 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव लिखा। उसके बाद सरधना क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर जाकर तिरंगा फहराया और सभी लोगों के साथ जय हिंद का नारा लगाया। इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश सोम स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शांति भी बच्चों के बीच स्कूल पहुंचे और उन्होंने भी तिरंगा फहराया । इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीमती अलका शर्मा ने आगंतुकों का आभार जताया। और सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

