प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

बहसूमा। मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज बहसूमा के तत्वाधान में आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर विद्यालय की छात्राओं व शिक्षिकाओं के निर्देशन में छात्राओं ने प्रभात फेरी व तिरंगा पद यात्रा निकाली । इस पद यात्रा का शुभारम्भ पूर्व प्रधान रविंद्र चौधरी,विपेंद्र सुधा वाल्मीकि और चौधरी यशवीर सिंह ने फिता काटकर किया । यह यात्रा विद्यालय से आरम्भ होकर मुख्य सड़क,बाजार व चौराहों से होकर वापस कालेज पहुंची। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है आज हम स्वतंत्र है व हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है ऐसे में हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम सभी प्रधानमंत्री के घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा की सोच को साकार करे । उन्होंने छात्राओं और अध्यापक ,अध्यापिकाओं का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया । इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा थानाध्यक्ष महावीर सिंह व उपनिरीक्षक ओम प्रबल सिंह तिरंगा यात्रा के दौरान साथ रहे।इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चौधरी, पूर्व प्रधान रविंद्र चौधरी,यशवीर चौधरी,विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, कालेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह, प्रवेंद्र लांबा, अमित कुमार व अध्यापिकाए मौजूद रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *