मेरठ। संदिग्ध परिस्थितियों में आधा दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो गई। कई पशुओं की हालत गंभीर बताई गई है। जिसके चलते पशुपालक के परिजनों में मातम का माहौल है। पशुपलक इन्हीं पशुओं के सहारे अपने परिवार की जीवनी चला रहा था। अचानक एकाएक पशुओं की तबीयत खराब हुई और एक के बाद एक पशु मरते चले गए। जिससे पशु चालक को भारी नुकसान है। पशु पालक ने मोहल्ले के ही एक परिवार पर उसके पशुओं को जहरीला चारा खिलाए जाने का आरोप लगाया गया है। पशुपालक ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सरकारी चिकित्सक को बुलाकर मृतक पशुओं को पीएम के लिए भेजा है पशुओं की मौत के बाद पशुपालक के घर आसपास के लोगों का ताता लगा हुआ है जो उसके दुख में शामिल हो रहे हैं।

